ट्रेडिशनल आउटफिट में Divyanka Tripathi लगीं कमाल, किलर स्माइल देख फैंस का हुआ बुरा हाल

दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों अपनी मैरिड लाइफ एंजॉय कर रही हैं.आए दिन उन्हें पति विवेक दहिया संग वेकेशन मनाते हुए देखा जाता है.
हाल ही में दिव्यांका ने अपनी एक तस्वीर शेयर की है. इस फोटो में दिव्यांका पीच कलर के शरारा सूट में काफी जंच रही हैं. एक्ट्रेस की इस फोटो से नजरें हटा पाना फैंस के लिए मुश्किल है.
ये कोई पहला मौका नहीं है जब दिव्यांका त्रिपाठी ने ट्रेडिशनल आउटफिट में फोटो शेयर की हो और उनकी तारीफ हो रही हो. एक्ट्रेस अक्सर ट्रेडिशनल आउटफिट में तस्वीरें शेयर करती रहती हैं और फैंस तारीफों के पूल बांधते नहीं थकते हैं.