रेड हॉट लुक में दीपिका पादुकोण ने गिराई बिजलियां, यूजर्स बोले- लाल मिर्ची

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण एक बेहतरीन अदाकारा होने के साथ-साथ फैशन आइकॉन भी हैं. एक्ट्रेस का ड्रेसिंग सेंस हर बार सभी का ध्यान अपनी ओर खींचता है.
हाल ही में दीपिका ने एक इवेंट में शिरकत की थीं. जहां उन्होंने यही आउटफिट कैरी किया था. एक्ट्रेस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं.
वायरल हो रही इन तस्वीरों में दीपिका पादुकोण रेड कलर के लॉन्ग कोट और पैंट में नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस का ये आउटफिट काफी हटके है.