Debina Bonnerjee ने डिलीवरी से चंद दिनों पहले कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बॉडीकॉन ड्रेस में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

देबिना बनर्जी फोटोज में सिल्वर कलर के बॉडीकोन ड्रेस में दिखाई दीं, जिसमें उनका लुक बेहद खूबसूरत लगा। इन फोटोज को देख सेलेब्स भी उनकी तारीफें करने से पीछे नहीं हटे।
देबिना बनर्जी ने फोटोज इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर की थी और कैप्शन में लिखा, "आपकी वजह से मुझे यकीन हुआ की चमत्कार होते हैं।
बता दें कि देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी ने दूसरे बच्चे के आने की खुशखबरी अगस्त महीने में दीथी।