'डरना मना है...', उर्फी जावेद का ऐसा डरावना Look पहले नहीं देखा होगा, पहचान नहीं पाएंगे आप
बता दें कि हाल ही में उर्फी जावेद के फैशन सेंस की तारीफ बॉलीवुड की जानी-मानी स्टाइलिस्ट अनाइता श्रॉफ अदजानिया ने की थी।
अब उर्फी जावेद ने अनाइता श्रॉफ अदजानिया के साथ एक मैगजीन कवर के लिए शूटिंग की। अनाइता श्रॉफ अदजानिया ने दीपिका पादुकोण से लेकर कैटरीना कैप तक के साथ काम किया है।
उर्फी जावेद ने डर्टी मैगजीन (the dirty magazine) के लिए फोटोशूट किया है। अनाइता श्रॉफ अदजानिया ने कहा है, ''उर्फी ने मेरे कस्टम-मेड ड्रेस पहने हैं। मुझे यकीन है कि और भी लोग उर्फी के साथ काम करेंगे।''
इन में से एक फोटो में उर्फी 'डर्टी' प्रिंटेड ब्लैक आउटफिट पहने नजर आ रही हैं। लेकिन उनके बाल और मेकअप सबका ध्यान खींच रहे हैं। उर्फी के बाल गुलाबी रंग से रंगे हैं और उनका लुक थोड़ा हॉरर नजर आ रहा है।
बता दें कि the dirty magazine ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर उर्फी जावेद के फोटोशूट की सारी तस्वीरें शेयर की हैं। इन सारी तस्वीरों में उर्फी के बाल गुलाबी रंग के हैं।