क्रॉप टॉप, फिटेड जींस, गोरे-गोरे मुखड़े पर लगाए काले चश्मे...स्वैग से निकलीं Nora Fatehi को देखते ही बन आई जान पर
नोरा फतेही घर से निकलें और उनके स्टाइल की चर्चा ना हो... भला ऐसा कैसे हो सकता है. हसीना के जलवे ही ऐसे हैं कि बैठे बिठाए गदर मच जाए. नोरा का हुस्न तो कमाल है ही उस पर उनका अंदाज और भी उन्हें हसीन बना देता है.
इस बार भी नोरा फतेही का वही स्वैग नजर आया. क्रॉप टॉप और फिटेड जींस पहने ये हसीना कमाल लग रही हैं और रही-सही कसर पूरी कर दी इनके गोरे-गोरे मुखड़े पर पहने काले-काले चश्मे ने और यकीन मानिए ये काला चश्मा नोरा की खूबसूरती का पहरेदार नजर आ रहा है.