Charu Asopa-Rajeev Sen Patch Up: पति राजीव सेन संग घूमने निकली चारू असोपा, लड़ाई-झगड़ा भूल यहां मनाएंगे रोमांटिक ट्रिप

टीवी कपल राजीव सेन (Rajeev Sen) और टीवी एक्ट्रेस चारू असोपा (Charu Asopa) ने तलाक की खबरों के बीच अचानक पैचअप कर लिया है. कपल पिछले कुछ दिनों से लगातार सोशल मीडिया पर अपनी रोमांटिक फोटो अपलोड कर रहा है. फिलहाल चारू ने इंस्टाग्राम पर पति राजीव से पैचअप के बाद अपनी पहली वेकेशन ट्रिप की फोटोज शेयर की हैं.
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए चारू ने लिखा- Up above the sky so high.फोटोज में चारू अपनी बेटी जियाना और राजीव के साथ काफी खुश नजर आ रही हैं.