उपासना के मां बनने की खबर के बाद राम चरण के घर शुरू हुआ जश्न, तस्वीरों में एक साथ दिखा चिरंजीवी का परिवार
राम चरण और उनकी पत्नी उपासना जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं. एक्टर की पत्नी उपासना ने प्रेग्नेंसी न्यूज के बाद पहली तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं.
उपासना कमिनेनी की ये फोटोज फैंस का दिल जीत रही हैं. जबकि कई सितारे उन्हें इन तस्वीरों को देखने के बाद फिर से मां बनने की शुभकमानाएं दे रहे हैं.