''फूलों की चादर'' के नीचे बड़ा सा घूंघट लिए सबा की भाभी संग ब्राइडल एंट्री, शौहर संग दुल्हनिया ने जमकर दिए पोज
दुल्हन बनीं सबा अपनी भाभी दीपिका के साथ एंट्री की। वहीं शोएब इब्राहिम और अन्य करीबी रिश्तेदार फूलों के नीचे सबा को निकाह स्थल तक लेकर आते हैं।
सबा ने आइवरी कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं, जिस पर गोल्डन कलर का वर्क किया गया है। इस दौरान सबा ने सिर पर रेड कलर का दुपट्टा ओढ़ा था जिसपर गोटा लगा था।
हैवी नेकलेस ,मांग टीका, नथ, हाथों में सजी मेहंदी दुल्हन बनीं सबा के लुक को चार-चांद लगा रहे हैं।