Birthday : बतौर बैकग्राउंड डांसर डेजी शाह ने की थी शुरुआत, आज इतने करोड़ों की हैं मालिक
एक्ट्रेस डेजी शाह का आज जन्मदिन हैं. एक्ट्रेस होने के साथ साथ वो एक सफल डांसर और कोरियोग्राफर भी हैं. यही वजह हैं कि उनकी टैलेंट की वजह से उन्हें बॉलीवुड के दबंद सुपर स्टार सलमान खान की फिल्म में डेब्यू करने का मौका मिला.
डेजी शाह की डेब्यू फिल्म सुपरहिट रही. उनकी सलमान के साथ केमिस्ट्री भी फैंस ने खूब पसंद की. बैकग्राउंड डांसर से डांसर तक और डांसर से कोरियोग्राफर फिर कोरियोग्राफर से एक्टर ये सफर एक्ट्रेस के लिए मुश्किलों से भरा था लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी.