Bigg Boss 17: मेकर्स ने TRP के लिए 5 दिन पहले बदल डाली कंटेस्टेंट्स की लिस्ट

मनस्वी ममगई भी बिग बॉस 17 के घर में धमाल मचाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। बता दें कि मनस्वी ममगई सुपरमॉडल हैं। वह मिस फेमिना इंडिया का खिताब जीत चुकी हैं और मिस वर्ल्ड 2010 में भारत को रिप्रेजेंट कर चुकी हैं।
बिग बॉस 17 के घर में ईशा मालवीय का जाना तय हैं। हाल ही में वह गोल्डन टेंपल के दर्शन करने पहुंचीं। इतना ही नहीं, एक्ट्रेस को कुछ समय पहले शॉपिंग करते हुए भी स्पॉट किया गया।