Bhumi Pednekar Diwali Party: अपनी पार्टी में भूमि ने ही लूट ली पूरी महफिल, ट्रेडिशनल लुक में लगाया बोल्डनेस का ऐसा तड़का, बढ़ गया पारा!
कृति सेनन, आयुष्मान खुराना रमेश तोरानी और मनीष मल्होत्रा के बाद अब भमि पेडनेकर ने भी प्री दिवाली सेलिब्रेशन अपने घर पर अरेंज किया. जिसमें उन्होंने अपने बोल्ड लुक से सारी महफिल ही लूट ली. भूमि दिवाली पार्टी के लिए काफी बोल्ड अंदाज में नजर आईं.
भूमि पेडनेकर हाल ही में शूटिंग से मुंबई लौटी हैं और शहर में आते ही वो छा गई हैं. उन्होंने अपने दोस्तों और करीबियों के लिए दिवाली पार्टी अरेंज की जिसमें बॉलीवुड के कई सितारे पूरी तरह सज धज कर पहुंचे. लेकिन सारी लाइमलाइट तो अकेले भूमि ने ही लूट ली.