पिंक गाउन में को-स्टार संग बालिका वधु की आनंदी का रोमांटिक पोज, फैंस बोले- हमें जलाओ मत
फोटोज में अविका गौर पिंक कलर के गाउन में हैं और एक्टर साई रौनक संग काफी क्लोज नजर आ रही हैं. उनकी ये रोमांटिक फोटोज देख फैंस खूब रिएक्ट कर रहे हैं.
ये फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. अलग-अलग आउटफिट में अविका गौर ने तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वे गॉर्जियस लग रही हैं.
बता दें कि इस फिल्म में अविका सिर्फ एक्ट्रेस ही नहीं हैं बल्कि प्रोड्यूसर भी हैं. ये उनके करियर की पहली फिल्म है जिसे वे प्रोड्यूस करने जा रही हैं. ये एक साउथ मूवी है जिसे लेकर अविका लगातार प्रमोशन कर रही हैं