बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा जल्द ही अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'चकड़ा एक्सप्रेस' से बॉलीवुड में वापसी करने वाली हैं. हाल ही में अनुष्का ने अपनी कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं, जिसमें वो मुस्कुराती हुई ग्राउंड पर बैठी नजर आ रही हैं. ऐसा लग रहा है कि उन्हें किसी ने कोई जोक सुनाया हो और वो उस पर खुलकर हंस रही हैं.