कैजुअल आउटफिट में दिखना चाहती हैं स्टनिंग? तो अनुष्का शर्मा के इन लुक्स को करें रिक्रिएट

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का गॉर्जियस लुक हमेशा लाइमलाइट बटोर लेता है. देसी लुक हो या बोल्ड लुक एक्ट्रेस हमेशा खूबसूरत नजर आती है. इसी वजह से उनके फैंस हर पोस्ट पर खूब प्यार लुटाते हैं.
अनुष्का शर्मा हाल ही में कैजुअल लुक में नजर आई. इसमें उन्होनें यलो टॉप और डेनिम जींस कैरी की हुई हैं. एक्ट्रेस इस कैजुअल लुक में भी काफी स्टनिंग नजर आ रही है.