गहनों से लदी नजर आईं अंकिता लोखंडे, किसी महारानी से कम नहीं लग रहा है उनका लेटेस्ट लुक
एकता कपूर के शो 'पवित्र रिश्ता' में अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था. अंकिता बॉलीवुड फिल्मों में भी हाथ आजमा चुकी हैं.
अंकिता लोखंडे के लेटेस्ट लुक को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. डार्क मेकअप उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है.
रेड और ब्लैक लहंगा चोली में अंकिता लोखंडे किसी महारानी से कम नहीं लग रही हैं. ऊपर से नीचे तक गहनों में लदी वो इन तस्वीरों में नजर आ रही हैं.