इस साल OTT पर अनन्या पांडे बिखेरेंगी जादू, इस सीरीज से करने जा रही हैं डेब्यू

अनन्या पांडे इस वेब सीरीज में एक अरबपति फैशन ऑइकन का किरदार निभाती हुई नजर आने वाली हैं,
जिसे एक घोटाले के बाद उसकी फैमिली खुद से दूर करके लावारिस छोड़ देती है.
सीरीज में दर्शकों के लिए कई और मजेदार ट्विस्ट हैं. सीरीज 'कॉल मी बे' का डायरेक्शन कॉलिन डी कुन्हा कर रहे हैं.