मथुरा में सादगी भरे अंदाज में नजर आईं अनन्या पांडे, कहा- 'राधे राधे'
अनन्या पांडे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. इंस्टाग्राम पर उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वो मथुरा में घूमती दिखाई दे रही हैं.
ब्लैक सूट पर केसरिया रंग का दुपट्टा पहने अनन्या बेहद सिंपल लुक में नजर आ रही हैं. फोटो के साथ उन्होंने राधे-राधे लिखा है.
अनन्या पांडे इन दिनों 'ड्रीम गर्ल 2' की शूटिंग में व्यस्त हैं. उसी सिलसिले में वो मथुरा नगरी पहुंची हैं. फिल्म में अयुष्मान खुराना लीड रोल में नजर आएंगे.