अनन्या पांडे पिंक कलर के अनारकली सूट में बला की खूबसूरत लगी, यूं इतराती दिखीं एक्ट्रेस
शेयर की तस्वीरों में अनन्या पिंक कलर के अनारकली सूट में बला की खूबसूरत लग रही हैं। अनन्या ने अपने इस लुक को मिनिमल मेकअप से कंप्लीट किया था।
इस सूट के साथ अनन्या ने पंजाबी जुत्ती पेयर की है। अनन्या लखनऊ के मशहूर रूमी गेट के आगे इतराते हुए पोज दे रही हैं। फैंस अनन्या की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।