रवीना टंडन की लिलैक शिमरी ड्रेस पर अटकीं सबकी निगाहें, 47 की उम्र में भी चुरा रही हैं दिल

रवीना टंडन 90 के दशक की बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक हैं. बॉलीवुड की ये स्टार एक्ट्रेस आज भी अपनी खूबसूरती से दूसरी एक्ट्रेसेस को मात देती हैं. बता दें कि रवीना टंडन इंस्टाग्राम पर खूब एक्टिव रहती हैं. वे अपने फैंस के साथ लेटेस्ट फोटोज शेयर करती रहती हैं.
इस बार भी रवीना टंडन ने इस बार भी अपने लेटेस्ट फोटोशूट के जरिए फैंस को इंप्रैस कर दिया है. हाल ही में रवीना ने अपनी लेटेस्ट फोटोज को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इन तस्वीरों में रवीना के लुक को देख उनकी उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल है.
रवीना टंडन ने इन तस्वीरों में बैंगनी कलर का आउटफिट कैरी कर रखा है. 47 साल की रवीना टंडन इस ड्रेस में कंफर्टेबल और स्टाइलिश दिख रही हैं. बता दें कि रवीना अक्सर ही अपने स्टाइल सेंस से तारीफ बटोरती हैं.