सॉन्ग रिलीज की जानकारी देते हुए आलिया ने इंस्टा पर अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिनमें आलिया ब्लैक ब्लेजर और रिप्ड जींस पहने क्लासी लुक में नजर आ रही हैं.
आलिया भट्ट इनदिनों अपनी फिल्म डार्लिंग्स का प्रमोशन करते हुए आएदिन नई-नई फोटोज शेयर कर रही हैं.
आलिया भट्ट ने हाल ही में अपनी प्रेग्नेंसी का अनाउसमेंट किया था. प्रेग्नेंसी में भी आलिया लगातार काम में लगी हुई हैं.
अब आलिया की फिल्म डार्लिंग्स का पहला गाना भी रिलीज कर दिया गया है. फिल्म के इस गाने का टाइटल है- 'दिल हमारा लाइलाज है'