'ब्रह्मास्त्र' की सफलता से खुश हुईं आलिया भट्ट, चेहरे पर दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो

फोटोज में आलिया भट्ट ब्लैक कलर की ड्रेस में बेहद खूबसूरत लगीं. एक्ट्रेस ने लाइट मेकअप के साथ गोल्डन कलर के इयररिंग्स पहने हुए थे. जिसमें वो बला की खूबसूरत लग रही थीं.
इन तस्वीरों में आलिया कार के अंदर इस तरह से बैठी नजर आईं ताकि उनका बेबी बंप कैमरे में कैद ना हो.
धर्मा प्रोडक्शन के ऑफिस से निकलते ही पैपराजी ने आलिया को घेर लिया. सामने आई कुछ फोटोज में एक्ट्रेस कार का शीशा खोले दिखीं तो वहीं कुछ फोटोज में शीशा ऊपर की तरफ किया हुआ दिखा.