Alia Bhatt Baby Bump: प्रेग्नेंसी के ऐलान के महीने भर बाद ही आलिया भट्ट ने दिखाया इतना बड़ा बेबी बंप, इस बार सामने आईं ऐसी तस्वीरें

आलिया भट्ट इस दौरान फ्रॉक सूट में किसी डॉल की तरह क्यूट लग रही थी. इसके साथ ही एक्ट्रेस ने कोल्हापुरी हील्स सैंडल पहनी हुई थीं. आलिया भट्ट ने जरा सा भी मेकअप नहीं लगाया हुआ था. प्रेग्नेंसी में आलिया के नित नए लुक्स का फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
आलिया भट्ट ने अपने इस मैटरनिटी को काफी सिंपल रखा. इसके साथ ही अब प्रेग्नेंट एक्ट्रेस की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं. तस्वीरों को देखने के बाद हर कोई आलिया के बेबी बंप के चर्चे कर रहा है.