एक्टर समीर सोनी संग रोमांटिक दिखी आकांक्षा पुरी, Netizens बोले- मीका सिंह कहां? एक ने कहा- ब्रेकअप हो गया!

आकांक्षा पुरी ने समीर सोनी के साथ तस्वीरें शेयर कर प्यार भरा कैप्शन भी दिया है. इसमें उन्होंने लिखा, 'जग सारा फिरयां, मैं तुझसा न कोई पावां...हां. अखियां मिला ले...'
लोगों ने जैसे आकांक्षा सिंह और समीर की रोमांटिक तस्वीरें देखी तों मीका सिंह के नाम का जमकर जिक्र किया. हर कोई उनसे सवाल कर रहा है कि मीका पाजी कहां हैं? कोई लिख रहा है सिर्फ पब्लिसिटी के लिए स्वयंवर रचाया था तो किसी ने उन्हें फेक बताया. कोई लिख रहा है लगता है अब दोनों ब्रेकअप हो चुका है और एक यूजर ने लिखा, अब कुछ ही दिनों में तलाक की खबरें शुरू हो जाएंगी समझ रहे हो.