बार्सिलोना की सड़कों पर अपनी बिटिया रानी पर खूब प्यार लुटाती दिखी अजय देवगन की ऑनस्क्रीन वाइफ, देखिए Photos

सोशल मीडिया पर सामने आई फोटोज में श्रिया सरन को बेटी राधा पर खूब प्यार लुटाते देखा जा सकता है. इसमें एक्ट्रेस का लुक भी शानदार देखने के लिए मिल रहा है. इसमें देख सकते हैं कि वो मिनी स्कर्ट और टॉप में नजर आ रही हैं. वहीं, उनकी बेटी व्हाइट कलर की फ्रॉक में दिखाई दे रही है.
फोटोज में मां और बेटी के बॉन्ड को काफी पसंद किया जा रहा है. तस्वीरों को देखकर एक बात तो जाहिर है कि वो अपनी बेटी को खुद से एक पल के लिए भी अलग नहीं करती हैं. वो उसका काफी ख्याल रखती हैं. ये कोई पहली बार उन्होंने बेटी के साथ फोटोज नहीं शेयर की है. इससे पहले भी एक्ट्रेस तस्वीरें शेयर करती रही हैं.