Aishwarya Sharma ने दिवाली पर खूबसूरत रंगोली से सजाया ससुराल, शादी के बाद पहली बार मनाएंगी रोशनी का त्योहार
'गुम है किसी के प्यार में' की पाखी वीडियो में घर में खूबसूरत-खूबसूरत रंगोली बनाती नजर आईं। इस फोटो को देखकर कहा जा सकता है कि एक्ट्रेस रंगोली बनाने में माहिर हैं।
टीवी एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा फोटो में स्काईब्लू ड्रेस में नजर आईं, जिसमें उनका लुक बेहद प्यारा लगा।
एक्ट्रेस ने इस वीडियो को साझा कर फैंस को दिवाली की बधाई दी और लिखा, "आप सभी को दिवाली की ढेर सारी शुभकामनाएं।"