न्यूड शूट के बाद रणवीर सिंह ने क्लिक कराई ये तस्वीरें, फैंस के साथ की शेयर

वायरल हुई इन तस्वीरों में रणवीर सिंह ने टी-शर्ट, एक ब्लेजर और स्नीकर्स पहने हुए हैं जो कि सब सफेद रंग के हैं .
इसके साथ ही उन्होंने लग्जरी घड़ी भी पहनी हुई है. सोशल मीडिया का ये अवतार फैंस को काफी पसंद आ रहा है और उनकी ये तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं.
मुंबई पुलिस ने सोशल मीडिया पर अपनी न्यूड तस्वीरें पोस्ट करने के लिए रणवीर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.