Bigg Boss 16 से बाहर होते ही Sreejita De ने मारा मेकर्स पर ताना, क्या सलमान खान के शो में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री?

इस बात में कोई भी दो राय नहीं है कि श्रीजिता डे टीवी की बड़ी एक्ट्रेसेस में से एक हैं। हालांकि श्रीजिता को असली पहचान टीना दत्ता और रश्मि देसाई स्टारर टीवी शो उतरन से ही मिली थी।
श्रीजिता डे ने सलमान खान के शो से बाहर आते ही शालीन भनोट को लेकर अपनी खूब भड़ास निकाली है। श्रीजिता का कहना है कि वह सिर्फ एक्टिंग करते हैं। श्रीजिता के इस खुलासे के बाद शालीन पर भी कुछ लोग भड़कते दिखते हैं।