आखिर किसके लिए शेफाली जरीवाला ने काटा अपना हाथ? तस्वीरें देख फैंस ने पूछे सवाल

शेफाली को छोटे पर्दे पर और बिग बॉस के घर में देखा गया था. बिग बॉस के घर में शेफाली की बेबाकी और उनका बोल्ड अंदाज सभी का ध्यान अपनी ओर खींचने में कामयाब भी रहा था.
एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपने फैंस के साथ तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं. फिलहाल शेफाली गोवा में वेकेशन इंजॉय कर रही हैं और वहां से वो लगातार तस्वीरें भी पोस्ट कर रही हैं.