माता के जगराता में शामिल हुईं अदा खान, साझा किया नया साल क्यों है खास
अदा खान और सुधा चंद्रन के रिश्ता बेहद खास है. यही वजह है कि सुधा चंद्रन ने आयोजित किए हुए माता के जगराता में वो हमेशा शामिल होती हैं.
कल यानी की 7 जनुअरी का दिन अदा के लिए बेहद खास था. Tv9 से की हुईं एक्सक्लूसिव बातचीत में अदा ने साझा किया कि आज का दिन उनके लिए बेहद खास है क्योंकि उनका नागिन एपिसोड टेलीकास्ट हुआ है.
आपको बता दें, अदा खान की नागिन में फिर एक बार एंट्री हो चुकी हैं और तेजस्वी के साथ काम करने को लेकर ये खूबसूरत टीवी एक्ट्रेस काफी एक्ससाइटेड हैं.