एक्ट्रेस श्रिया सरन का वाइट साड़ी में स्टनिंग लुक, आप भी कर सकती हैं फंक्शन में ट्राई

साड़ी में किस तरह आप स्टनिंग दिख सकती हैं, ये आप एक्ट्रेस श्रिया सरन के स्टाइल को देखकर पता लगा सकती हैं. अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अभिनेत्री अपने लुक्स को लेकर भी चर्चा में रहती हैं.
इस वाइट साड़ी के साथ अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए श्रिया ने खुले बालों के साथ सटल मेकअप किया हुआ हैं. साथ ही साड़ी के साथ मैचिंग ईयररिंग्स कैरी किए हुए हैं.
अभिनेत्री श्रिया सरन की हर एक पोस्ट काफी वायरल हो जाती है. उनका एथनिक लुक फैंस को काफी पसंद आता है.