टीवी एक्ट्रेस और मॉडल रोशेल राव के घर किलकारियां गूंजने वाली हैं. एक्ट्रेस इस खबर से काफी खुश हैं और वे लगातार अपनी ये खुशी सोशल मीडिया के जरिए शेयर कर रही हैं.
हाल ही में एक्ट्रेस ने कुछ फोटोज शेयर कर ये बताया कि वे मां बनने वाली हैं. इसमें उनके हसबैंड कीथ सिक्वेरिया भी नजर आ रहे थे. दोनों की खुशी का ठिकाना नहीं था.
एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे पिंक कलर की बिकिनी में नजर आ रही हैं. सी साइड एरिया में वे हसबैंड संग अलग-अलग पोज में नजर आ रही हैं.