Entertainment
पायल ने नोट में लिखा- मेरी मौत के जिम्मेदार ये लोग पायल घोष ने जिस अधूरे सुसाइड नोट की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है उसमें लिखा है- ये मैं हूं, पायल घोष। अगर मैं आत्महत्या या दिल का दौरा पड़ने से मरती हूं, तो इसके लिए जो लोग जिम्मेदार होंगे वो ये हैं। जहां कई फॉलोअर्स उनको लेकर परेशान हो गए हैं वहीं कुछ ऐसे भी हैं जिनका मानना है कि पायल सस्ता पब्लिसिटी कर रही हैं। कई लोगों ने इस पोस्ट को देखने के बाद उनकी आलोचना भी की है।