Aamna Sharif Pics: येलो फ्रंटकट ड्रेस में आमना शरीफ का हॉट लुक, मालदीव में बिता रही हैं हॉलिडे
हाल ही में आमना शरीफ ने अपने इंस्टा अकाउंट से 6 तस्वीरों की सीरीज शेयर की है, जिनमें एक्ट्रेस को बोट हाउस पर देखा जा सकता है।
ताजा तस्वीरों में आमना ने येलो कलर की खूबसूरत सी फ्रंटकट ड्रेस पहनी हुई है, जिसके साथ उन्होंने सनग्लासेस लगाए हुए हैं। इन सभी तस्वीरों में आमना कभी सनकिस लेती, तो कभी कातिलाना पोज देती नजर आ रही हैं।
इन सभी फोटोज को पोस्ट करते हुए आमना ने कैप्शन में लिखा, ‘हमेशा मेरे दिमाग में एक कहानी लिखी होती है’। एक्ट्रेस के इस लुक को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर उनको सनशाइन कह रहे हैं।