Jasmin Bhasin की जिंदगी में आया एक नन्हा सदस्य, तस्वीरें शेयर कर एक्ट्रेस ने बताया क्यूट नेम
जैस्मिन भसीन की फैमिली में आया नया सदस्य कोई और नहीं, बल्कि उनकी नई बिल्ली है. जी हां, एक्ट्रेस ने अपने घर में एक नई बिल्ली का वेलकम किया है.
जैस्मिन भसीन ने अपनी बिल्ली के साथ कई तस्वीरें शेयर की हैं. बिल्ली के साथ क्यूट पोज देते हुए जैस्मिन काफी खुश लग रही हैं.
जैस्मिन भसीन की न्यू बेबी के साथ इन तस्वीरों को उनके बॉयफ्रेंड अली गोनी (Aly Goni) ने क्लिक की हैं. एक्ट्रेस की इस क्यूट कैट को लोग खूब पसंद कर रहे हैं.