मां बनने के कुछ दिनों बाद पति कार्टर संग इवेंट में पहुंची PARIS HILTON, व्हाइट मिडी ड्रेस में स्टनिंग दिखीं एक्ट्रेस

लुक की बात करें तो पेरिस हिल्टन को लैसी मिडी ड्रेस में देखा गया। इसके साथ उन्होंने मैचिंग हील्स पेयर कीं और व्हाइट खूबसूरत पर्स कैरी किया।
लो पोनी और चेहरे पर चश्मा लगाए एक्ट्रेस कैमरे के सामने जबरदस्त पोज देती दिखीं। कई तस्वीरों में वह पति कार्टर का हाथ थामे भी नजर आईं।