करवाचौथ के एक दिन बाद लाल चूड़े में दिखीं जैस्मिन भसीन, फैंस ने पूछा, 'क्या चुपचाप ले लिए अली गोनी संग फेरे?'

दरअसल, चूड़ा पहनना नई नवेली पंजाबी सुहागन महिलाओं की परंपरा है। शादी के 1 साल तक पंजाबी न्यूली वेडेड महिलाएं लाल चूड़ा पहनती हैं। इसलिए ही एक्ट्रेस की ये तस्वीरें फैंस को हैरान कर रही हैं।
बता दें कि एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन लंबे वक्त से अपने बॉयफ्रेंड अली गोनी को डेट कर रही हैं। दोनों ही अपने रिश्ते को लेकर सीरियस भी हैं और कई दफा शादी का इशारा दे चुके हैं।