बेटी के बिना रोड ट्रिप पर निकलीं Priyanka Chopra, पति निक जोनस के साथ दिखी रोमांटिक केमिस्ट्री

प्रियंका ने अपनी कुछ सोलो पिक्चर्स भी शेयर कीं, हरे रंग के टॉप में प्रियंका चंकी सनग्लासेस के साथ खूबसूरत लग रही हैं, जबकि निक ब्राउन रंग की टी-शर्ट और पैंट में डैशिंग लग रहे हैं.
प्रियंका ने इस लुक में बालों को कर्ल किया और खुला रखा है, कैजुअल जूलरी के साथ और लाइट मेकअप टच दिया है. रोड ट्रिप में भी प्रियंका के इस ग्लैमरस अवतार से फैंस नजरें नहीं हटा पाएंगे.