इंस्टाग्राम पर जंगल की आग की तरह फैला विराट और अनुष्का की प्रेग्नेंसी पोस्ट...बना नया रिकॉर्ड...24 घंटे में मिले इतने मिलियन लाइक्स
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। सबसे लोकप्रिय कपल में से एक अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने हाल ही में सोशल मीडिया पर घोषणा की कि वे जनवरी 2021 में माता-पिता बनने वाले है। यह खबर सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह फैल गईl इस जोड़ी के प्रशंसकों और दोस्तों ने कपल की इस खबर पर जमकर प्यार दर्शाया है। विरुष्का की गर्भावस्था की घोषणा की पोस्ट को केवल 24 घंटे में इंस्टाग्राम पर 15.3 मिलियन लाइक्स मिले है और यह सोशल मीडिया पर सबसे अधिक पसंद की जाने वाली पोस्ट बन गई है।
इसके पहले सुपरमॉडल गिगी हदीद और ज़ैन मलिक ने अपने पहले बच्चे के जन्म से पहले फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं थीं, जिन्हें लगभग 8.2 मिलियन लाइक्स मिले थे। इस बीच दूसरी ओर जस्टिन बीबर और हैली बाल्डविन की सगाई की तस्वीर को 13.4 मिलियन लाइक्स मिले थे। इतना ही नहीं पहलवान-अभिनेता-अभिनेता ड्वेन जॉनसन की शादी की तस्वीर को 14.6 मिलियन लाइक्स मिले थे।
वहीं विरुष्का की पोस्ट को 15.3 मिलियन लाइक्स मिले हैl विराट और अनुष्का सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली सेलिब्रिटी जोड़ी में से एक हैं। सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि पूरी क्रिकेट बिरादरी ने भी इस जोड़ी को शुभकामनाएं भेजने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। अनुष्का शर्मा की पिछली फिल्म जीरो आई थी और यह एक फ्लॉप फिल्म थींl इस फिल्म में उनके अलावा शाहरुख खान और कटरीना कैफ की अहम भूमिका थींl यह साल महामारी से त्रस्त है पर विरुष्का की घोषणा ने लोगों पर तुरंत अच्छा प्रभाव डाला है।
अनुष्का ने कई वेब सीरीज का भी निर्माण किया हैंl उनकी वेब सीरीज पाताललोक चर्चा में भी रही और वह इसे लेकर लोगों के निशाने पर भी रहीl अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी को पसंद किया जाता हैl दोनों कई ऐड में भी साथ काम कर चुके हैंl दोनों सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव हैंl