विश्व

अमेरिका सरकार ने ईरान पर दोबारा प्रतिबंध लगाने का किया फैसले, संयुक्त राष्ट्र को दी जानकारी

Janta se Rishta
21 Aug 2020 11:05 AM GMT
अमेरिका सरकार ने ईरान पर दोबारा प्रतिबंध लगाने का किया फैसले, संयुक्त राष्ट्र को दी जानकारी
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। संयुक्त राज्य, संयुक्त राज्य अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस को ईरान पर संयुक्त राष्ट्र के सभी प्रतिबंधों को बहाल करने के अपने फैसले को अधिसूचित किया है, जिसमें कहा गया है कि वॉशिंगटन कभी भी "आतंकवाद के दुनिया के सबसे बड़े राज्य प्रायोजक" को स्वतंत्र रूप से पारंपरिक हथियार (युद्ध में आमतौर पर इस्तेमाल होने वाले) खरीदने और बेचने की अनुमति नहीं देगा। ।

अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय पहुंचे और उन्होंने महासचिव गुतारेस तथा अगस्त महीने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष इंडोनेशिया के राजदूत डियान त्रियानस्याह डजानी से मुलाकात की। पोम्पिओ ने उन्हें वो पत्र सौंपे, जिसमें ईरान पर एक तरह से संयुक्त राष्ट्र के सभी प्रतिबंधों को बहाल करने के अमेरिका के फैसले की जानकारी दी गई है। बता दें कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 2231 के तहत ईरान पर से ये प्रतिबंध हटा लिए गए थे। दिए गए पत्र के तहत एक बार फिर 20 अगस्त से 30 दिन के अंदर ये सभी प्रतिबंध फिर से लागू हो जाएंगे।

इसके बाद संयुक्त राष्ट्र में पोम्पिओ ने संवाददाताओं से कहा कि हमारा संदेश बेहद ही सरल और सपष्ट है कि अमेरिका आतंकवाद को सरकार के स्तर से प्रायोजित करने वाले विश्व के सबसे बड़े देश को कभी खुले आम विमान, टैंक, मिसाइल या अन्य प्रकार के पारम्परिक हथियार खरीदने या बेचने नहीं देगा।

उन्होंने कहा कि प्रतिबंध फिर से लागू होने से ईरान की अन्य निंदनीय गतिविधियों को लेकर भी जवाबदेही तय होगी। ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल प्रशिक्षण पर फिर प्रतिबंध लगेगा। ईरान की परमाणु गतिविधियों पर भी फिर पाबंदी लगेगी। गौरतलब है कि ईरान पर प्रतिबंध लगाने संबंधी प्रस्ताव पर पिछले सप्ताह हुए मतदान में अमेरिका के पक्ष में सिर्फ एक सदस्य ने वोट किया था, रूस और चीन ने इसका विरोध किया जबकि 11 सदस्य अनुपस्थित रहे थे।

Next Story