- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- नगरीय प्रशासन मंत्री...
CG-DPR
नगरीय प्रशासन मंत्री शिवकुमार डहरिया ने नांदिया बैला चलाकर मनाया पोरा-तीजा तिहार
Janta se Rishta
18 Aug 2020 10:38 AM GMT
x
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। नगरीय प्रशासन और श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने आज अपने शासकीय निवास कार्यालय शंकर नगर में नांदिया बैला चलाकर हर्षोउल्सास के साथ पोरा-तीजा तिहार मनाया। मंत्री डॉ. डहरिया ने नांदिया बैला की पूजा-अर्चना कर निरंतर उन्नति और सुख-समृद्धि की कामना करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सुहागिन महिलाओं का मुख्य व्रत हरितालिका तीज को माना जाता है। तीज का व्रत रखतर महिलाएं अपने पति की दिर्घायु होने की कामना करती है। राज्य सरकार ने महिलाओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए तीजा पर्व पर अवकास भी प्रदान किया है। इस अवसर पर नगर निगम रायपुर के महापौर ऐजाज ढेबर, सुन्दर जोगी सहित जोन अध्यक्ष और एमआईसी मेम्बर उपस्थित थे।
Next Story