भारत

यूपीएससी 7 सितंबर के बाद जारी करेगी सिविल सेवा परीक्षा 2019 की मार्कशीट, जानें पूरी जानकारी...

Janta se Rishta
21 Aug 2020 11:06 AM GMT
यूपीएससी 7 सितंबर के बाद जारी करेगी सिविल सेवा परीक्षा 2019 की मार्कशीट, जानें पूरी जानकारी...
x

UPSC Civil Services 2019 Marks: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने हाल ही में सिविल सेवा परिणाम 2019 (Civil Services Results 2019) का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी किया था। इसके तहत कुल 829 उम्मीदवारों का सेलेक्शन किया गया था। वहीं अब ताजा अपडेट के अनुसार यूपीएससी अगले महीने यानी कि 7 सितंबर 2020 के बाद सिविल सर्विस परीक्षा 2019 की मार्कशीट जारी करेगा। अंक जारी होने के बाद उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर हर अभ्यर्थी अपना स्कोर देख सकते हैं। आयोग ने इस तारीख की घोषणा अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर की है। वहीं मार्कशीट जारी होने के बाद कैंड्डीटे्स अपने अंक देख पाएंगे कि उन्हें किस परीक्षा में कितने अंक मिले हैं।

यूपीएससी ने साल 2019 के लिए कुल 829 उम्मीदवारों की सिफारिश की है। इनमें 304 जनरल कैटेगरी के उम्मीदवार हैं। इसके अलावा 78 ईडब्ल्यूएस, 251 ओबीसी, एससी के 129 और एसटी के 67 उम्मीदवारों का सेलेक्शन हुआ है।संघ लोक सेवा आयोग द्वारा ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2019 के लिए लिखित परीक्षा सितंबर 2019 में आयोजित की गयी थी। वहीं इसके बाद इंटरव्यू का आयोजन किया गया था। गौरतलब है कि परीक्षा के आधार पर भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस), भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) और केंद्रीय सेवाएं ग्रुप ए और ग्रुप बी के लिए उम्मीदवारों की नियुक्ति की संस्तुति की गई है।

ये रहे हैं टॉपर्स

UPSC 2019 की परीक्षा में पहला स्थान प्रदीप सिंह ने हासिल किया था। वहीं दूसरा स्थान जतिन किशोर ने हासिल किया है, जबकि तीसरे स्थान पर प्रतिभा वर्मा ने अपनी जगह बनाई है। इसके अलावा तीसरे स्थान पर प्रतिभा वर्मा रहींं थीं।

Next Story