भारत

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की तबियत बिगड़ी...एस्कॉर्ट में कराया गया भर्ती

Janta se Rishta
24 Aug 2020 10:00 AM GMT
केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की तबियत बिगड़ी...एस्कॉर्ट में कराया गया भर्ती
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को तबितय बिगड़ने पर दिल्ली के फोर्टिस एस्कॉर्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें फेफड़ों और किडनी में परेशानी की शिकायत के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 74 वर्षीय रामविलास पासवान को रविवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, फिलहाल उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। उनके इलाज में जुटे डॉक्टरों का कहना है कि पासवान को कई तरह की परेशानी हैं। उनका हृदय भी ठीक तरीके से काम नहीं कर रहा है, लेकिन राहत की बात ये है कि फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।

केंद्र की मोदी सरकार में उपभोक्ता मामले और खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय का पदभार संभाल रहे रामविलास पासवान बिहार की लोक जन शक्ति पार्टी के प्रमुख हैं। वह पिछले 32 सालों में अब तक वो 11 चुनाव लड़ चुके हैं और 9 चुनाव जीत चुके हैं। रामविलास पासवान 6 बार केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। 16वीं लोकसभा में वो बिहार के हाजीपुर लोकसभा सीट से सांसद हैं।

https://jantaserishta.com/news/attractive-lamps-of-tumba-craft-attracting-people-training-given-by-handicrafts-development-board-in-bastar-zone/

https://jantaserishta.com/news/crisis-ahead-of-the-monsoon-session-of-the-assembly-assembly-speaker-corona-positive-information-given-to-himself-by-tweeting/

Next Story