भारत

केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल सिंह गुर्जर को हुआ कोरोना, खुद ट्वीट कर दी जानकारी

Janta se Rishta
27 Aug 2020 9:17 AM GMT
केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल सिंह गुर्जर को हुआ कोरोना, खुद ट्वीट कर दी जानकारी
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | नई दिल्ली। कोरोना वायरस के संक्रमण में आम जनता के साथ कई राजनेता भी चपेट में आते जा रहे हैं। ताजा मामला केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल सिहं गुर्जर का है। उन्होंने खुद अपने कोरोना वायरस पॉजिटिव होनेके बारे में जानकारी दी है और अपने संपर्क में आए लोगों को भी कोरोना टेस्ट कराने के लिए कहा है। इस बीच जम्मू से भाजपा सांसद जुगल किशोर शर्मा कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बता दें कि जम्मू—पुंछ से सांसद जुगल किशोर शर्मा ने खुद ट्वीट कर जानकारी दी है

अपने ट्वीट संदेश में कृष्णपाल सिंह गुर्जर ने कहा, "स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों को गंभीरता से लेते हुए मैंने कोरोना टेस्ट करवाया जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। चिकित्सकों के परामर्श पर अब इलाज चलेगा। जितने भी लोग पिछले दिनों मेरे संपर्क में आएं हैं, कृपया वह कोरोना को गंभीरता से लेते हुए अपना कोरोना टेस्ट करवा लें।"

https://twitter.com/KPGBJP/status/1298866905483100161?ref_src=twsrc^tfw|twcamp^tweetembed|twterm^1298866905483100161|twgr^&ref_url=https://www.indiatv.in/india/national-krishan-pal-gurjar-found-coronavirus-positive-736588

https://jantaserishta.com/news/koya-punem-gondwana-mahasabha-reorganized-chhattisgarh/

Next Story