मनोरंजन

टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलाइक जन्मदिन पर 'प्रकृति की गोद' में पति संग पार्टी करते आई नजर...शेयर की तस्वीर...फैंस को आई पसंद

Janta se Rishta
27 Aug 2020 10:34 AM GMT
टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलाइक जन्मदिन पर प्रकृति की गोद में पति संग पार्टी करते आई नजर...शेयर की तस्वीर...फैंस को आई पसंद
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। सीरियल 'शक्ति अस्तित्व के एहसास की' में नजर आ चुकी टीवी अदाकारा रुबीना दिलाइक उन चुनिंदा खुशनसीब लोगों में से एक हैं जिन्होंने कोरोना वायरस आउटब्रेक के बीच भी जमकर मस्ती की है। रुबीना दिलाइक बीते कुछ समय से अपने पति अभिनव शुक्ला के साथ होमटाउन शिमला में परिवार के साथ समय बिता रही हैं। यहां पर अक्सर रुबीना दिलाइक घर पर अपने दोस्त और परिवार के साथ धमाल मचाती नजर आ जाती हैं। अपने जन्मदिन के मौके पर भी रुबीना दिलाइक अपनी फैमिली के साथ जश्न मना रही हैं।

आज रुबीना दिलाइक 33 साल को हो गई हैं। इस खुशी में रुबीना दिलाइक के पति अभिनव शुक्ला ने उनके लिए खास आउटडोर पार्टी का आयोजन किया है। इस बात का खुलासा खुद अभिनव शुक्ला और रुबीना दिलाइक दोनों ने किया है। कुछ समय पहले ही अभिनव शुक्ला ने सोशल मीडिया पर अपनी पार्टी की एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह अपनी पत्नी रुबीना दिलाइक को गले लगाए नजर आ रहे हैं।

शेयर की गई तस्वीर में पहाड़ों की खूबसूरत वादियों के बीच रुबीना दिलाइक और अभिनव शुक्ला पिकनिक का मजा लेते नजर आ रहे हैं। अभिनव ने इस जगह को ढ़ेर सारे गुब्बारों के साथ सजाया है और समय बिताने के लिए टैंट का जुगाड़ भी कर लिया है। ये हसीन नजारा देखकर रुबीना दिलाइक ने अपने पति को धन्यवाद कहा। वहीं फैंस को भी रुबीना दिलाइक और अभिनव शुक्ला का जन्मदिन मनाने का ये तरीका बहुत पसंद आ रहा है। यही वजह है जो फैंस को अब रुबीना दिलाइक से जलन होने लगी है।

https://www.instagram.com/p/CEYpQjVJpxd/?utm_source=ig_embed

ये तो सब जानते हैं कि कोरोना वायरस की वजह से लोगों के घर से बाहर जाने पर पाबंदी है। ऐसे में पार्टी करना आसान काम नहीं है। वहीं दूसरी तरफ रुबीना दिलाइक अपने पति के साथ मजे से वादियों के बीच में जन्मदिन का जश्न मना रही हैं। रुबीना दिलाइक की तस्वीर देखकर फैंस को भी पिकनिक और आउटडोर पार्टीज की याद आना लाजमी है। इससे पहले भी कई बार रुबीना दिलाइक अपने घर के बाहर सैर सपाटा करती नजर आ चुकी हैं। वैसे आपको रुबीना दिलाइक की बर्थडे पार्टी का ये नजारा कैसा लगा कमेंट करके जरुर बताएं।

https://jantaserishta.com/news/director-amin-khatib-will-direct-the-action-sequence-of-bang-bang-shooting-will-begin-soon/

https://jantaserishta.com/news/in-corona-era-choreographer-puneet-pathak-got-engaged-with-his-girlfriend-share-photo-fans-including-geeta-kapoor-congratulated/

Janta se Rishta

Janta se Rishta

    Next Story