ये हैं बॅालीवुड के स्टाइलिश कपल्स...केमिस्ट्री भी जीत लेती है लोगों का दिल...स्टाइल सेंस काफी बेहतरीन
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बॅालीवुड के स्टाइलिश कपल्स की जब भी बात होती है तो सबसे पहले जेहन में दीपिका पादुकोण- रणवीर सिंह या अनुष्का शर्मा- विराट कोहली का नाम आता है। इनके स्टाइलिश लुक्स से तो आप वाकिफ ही होंगे। आज हम आपको इन कपल्स को छोड़कर कुछ ऐसे बॅालीवुड कपल्स के बारे में बताएंगे जो स्टाइल के मामले में बॅालीवुड के इन दो मशहूर कप्लस से पीछे नहीं हैं। इन स्टाइलिश कपल्स की तस्वीरें देखने के बाद आप भी इनके दीवाने हो जाएंगे।
शाहरुख खान- गौरी खान
शाहरुख खान और गौरी खान बॅालीवुड के मशहूर कपल्स में से एक हैं। इन दोनों की केमिस्ट्री लोगों का दिल जीतने का काम करती है। शाहरुख और गौरी स्टाइल के मामले में बॅालीवुड के दूसरे कपल्स से पीछे नहीं रहते हैं। ये दोनों साथ में बेहद ही खूबसूरत लगते हैं।
शाहिद कपूर- मीरा राजपूत
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत साथ में बेहद ही प्यारे और खूबसूरत लगते हैं। मीरा और शाहिद का स्टाइल सेंस काफी बेहतरीन है। शाहिद और मीरा का स्टाइलिश लुक देख आप इस कपल के दीवाने हो जाएंगे। मीरा फैशन के मामले में बॅालीवुड की अभिनेत्रियों को पूरी टक्कर देती हैं।
अक्षय कुमार-ट्विंकल खन्ना
अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना स्टाइल के मामले में बॅालीवुड के कपल्स को टक्कर देते हैं। अक्षय और ट्विंकल की जोड़ी बेहद ही खूबसूरत लगती है। स्टाइल के मामले में ये कपल बॅालीवुड के बाकी कपल्स से पीछे नहीं रहते हैं।
सैफ अली खान- करीना कपूर
सैफ अली खान और करीना कपूर की जोड़ी को लोग काफी पसंद करते हैं। ये दोनों नए- नए स्टाइल के लिए काफी मशहूर हैं। करीना के खूबसूरत स्टाइल की तो दुनिया दीवानी है।
अभिषेक बच्चन- ऐश्वर्या राय बच्चन
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन साथ में काफी खूबसूरत लगते हैं। उनकी जोड़ी को लोग काफी पसंद करते हैं। ऐश्वर्या स्टाइलिश लुक्स के लिए काफी मशहूर हैं। अभिषेक और ऐश्वर्या अपने स्टाइलिश लुक से बॅालीवुड के कपल्स को पूरी टक्कर देते हैं।