अन्य

दुनिया के अजीबोगरीब पौधे, जो दिखने में हैं बड़े ही डरावने

Janta se Rishta
9 Sep 2020 10:22 AM GMT
दुनिया के अजीबोगरीब पौधे, जो दिखने में हैं बड़े ही डरावने
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क|इस दुनिया में बात करें प्रकृति की तो प्रकृति से बड़ा कोई भी नहीं है। प्रकृति के द्वारा इस दुनिया में की गई हर रचना अपने आप में अद्भुत है। दरअसल आज हम आपको कुछ ऐसे पौधों के बारे में बताएंगे। जोकि दिखने में है बेहद डरावने।

डेविल्स दूध पौधा

यह पौधा दिखने में तो एकदम मशरूम की तरह लगता है। लेकिन आपको बता दें कि इस पौधे को खाया नहीं जा सकता। दरअसल इस पौधे की ऊपर की सतह पर लाल धब्बे बने होते हैं। और इन लाल धब्बों से लाल रंग का द्रव्य निकलता रहता है। इस पौधे को देख कर तो मानो ऐसा लगता है कि जैसे कि इस पौधे का खून निकल रहा हो।

ऑक्टोपस स्टिंकहॉर्न पौधा

आप सभी ने ऑक्टोपस तो जरूर देखा होगा। यह पौधा भी बिल्कुल आठ पैरों वाला ऑक्टोपस जैसा ही दिखता है। ऑक्टोपस के जैसे दिखने वाला लाल रंग का यह पौधा बहुत बुरी दुर्गंध छोड़ता है। दरअसल यह पौधा अपने दुर्गंध छोड़ने के तरीके से कीड़ों को अपनी ओर आकर्षित करता है।

ब्लैक बैट पौधा

यह पौधा दिखने में बिल्कुल चमगादड़ जैसा लगता है। और आपको बता दें कि यह पौधा थाईलैंड और मलेशिया मिलता है। इस पौधे की पत्तियों का आकार 12 इंच तक होता है। अगर इस पौधे को कोई अंधेरे में देख ले। तो उसे चक्कर ही आ जाएं। क्योंकि यह अंधेरे में बिल्कुल चमगादड़ की तरह नजर आता है।

डॉल्स आईज पौधा

इस पौधे को देख कर तो बस यही कहा जा सकता है। कि इस पौधे पर मानो सारी आंखें लगा दी गई हो। दरअसल यह पौधा एक तरह की बेरी का पौधा है। लेकिन इसे खाया नहीं जा सकता। क्योंकि यह पौधा बहुत ही जहरीला पौधा है।

बुद्धाज हैंड पौधा

आप इस पौधे को देखकर अचंभित हो गए होंगे। लेकिन आपको बता दें कि यह नींबू है। दरअसल यह गोलाकार का ना होकर इसमें कई तरह की दरारे आ गई है। जिसकी वजह से यह एक हाथ की तरह नजर आता है। यह भले ही दिखने में बड़ा अजीब हो। लेकिन इसकी खुशबू बेहद मोहक है। आपको बता दें कि लोग इसे अपने घर में रूम फ्रेशनर के तौर पर भी उपयोग करते हैं।

https://jantaserishta.com/news/tradition-became-a-problem-here-the-private-part-of-girls-is-cut-in-childhood-what-is-the-secret-behind-this/

Next Story
© All Rights Reserved @ 2023 Janta Se Rishta