विश्व

जापान में सत्तारूढ़ पार्टी शिंजो आबे का उत्तराधिकारी चुनेगी, 15 सितंबर को बैठक बुलाई

Janta se Rishta
29 Aug 2020 10:14 AM GMT
जापान में सत्तारूढ़ पार्टी शिंजो आबे का उत्तराधिकारी चुनेगी, 15 सितंबर को बैठक बुलाई
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। जापान की सत्तारूढ़ पार्टी 15 सितंबर को प्रधानमंत्री शिंजो आबे का उत्तराधिकारी चुनेगी। यह जानकारी क्योदो समाचार एजेंसी ने शनिवार को दी। इससे पहले शुक्रवार को प्रधानमंत्री ने स्वास्थ्य कारणों की वजह से अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की। आबे की लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के अध्यक्ष को प्रधानमंत्री पद दिए जाने का वर्चुअल आश्वासन दिया गया है। इसकी वजह संसद के निचले सदन में एलडीपी को मिला बहुमत है।

आबे ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने इस्तीफे की घोषणा की। हालांकि उन्होंने अपने किसी उत्तराधिकारी को नामित करने से मना कर दिया। पूर्व रक्षा मंत्री शिगारु इशिबा और पूर्व विदेश मंत्री फुमियो किशिदा प्रधानमंत्री की दौड़ में सबसे आगे हैं। जबकि मुख्य कैबिनेट सचिव योशीहिदे सुगा और रक्षा मंत्री तारो कोनो को भी संभावित उम्मीदवारों में से एक माना जा रहा है।
क्योदो के अनुसार, उप प्रधानमंत्री तारो आसो, जो पूर्व प्रधानमंत्री के साथ ही आबे के वित्त मंत्री रह चुके हैं, उनका कहना वे आबे के उत्तराधिकारी नहीं बनना चाहते हैं। आबे ने कहा कि एलडीपी नेतृत्व पार्टी के चुनाव की समय-सीमा निर्धारित करेगी। उनका मानना है कि जब तक कोई उत्तराधिकारी नहीं चुना जाता, तब तक उनका स्वास्थ्य ठीक बना रहेगा।

बता दें कि 65 साल के आबे लंबे समय से पेट से जुड़ी बीमारी से जूझ रहे हैं। वे इस महीने दो बार 17 और 24 अगस्त को अस्पताल जा चुके हैं। इसके बाद से ही जापानी मीडिया में उनके स्वास्थ्य को लेकर चर्चा चल रही थी।

स्थानीय मीडिया के अनुसार आबे नहीं चाहते थे कि उनकी सेहत के कारण सरकार के कामकाज पर किसी तरह का असर पड़े। इसी कारण उन्होंने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पद छोड़ने की घोषणा कर दी। अगस्त महीने में ही आबे ने बतौर प्रधानमंत्री सात साल छह महीने का समय पूरा किया है।

आंत से जुड़ी बीमारी से जूझ रहे हैं आबे
शिंजो आबे लंबे समय से आंत से जुड़ी बीमारी अल्सरट्रेटिव कोलाइटिस से जूझ रहे हैं। इस बीमारी में आंत में सूजन जैसी समस्याएं होती हैं। इस बीमारी के कारण ही आबे को 2007 में पहली बार प्रधानमंत्री बनने के एक साल बाद इस्तीफा देना पड़ा था। अब वे नियमित इलाज के जरिए अपनी बीमारी को नियंत्रण में रखते हैं।

https://jantaserishta.com/news/jennifer-gates-daughter-of-worlds-second-richest-man-engaged-to-her-boyfriend-niall-nassar-shared-photos/

Janta se Rishta

Janta se Rishta

    Next Story