भारत

प्रदेश के परिवहन मंत्री पाए गए कोरोना पॉजिटिव...खुद ट्वीट कर दी जानकारी...

Janta se Rishta
31 Aug 2020 12:54 AM GMT
प्रदेश के परिवहन मंत्री पाए गए कोरोना पॉजिटिव...खुद ट्वीट कर दी जानकारी...
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | राजस्थान के कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने लिखा, 'कुछ लक्षण दिखने पर मैंने कोरोना टेस्ट करवाया और मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरा अनुरोध है कि गत दिनों में मेरे संपर्क में जो लोग आए हैं वह स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जांच करवाएं।'

https://twitter.com/PSKhachariyawas/status/1300031697749041152

राज्य के परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास 28 अगस्त को नीट और जेईई परिक्षाओं के आयोजन के विरोध में हुए प्रदर्शन में शामिल हुए थे। इस विरोध-प्रदर्शन में सचिन पायलट समेत कांग्रेस के कई विधायक, नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे थे। प्रदर्शन के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग जैसे नियमों का भी पालना नहीं किया गया था।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उनके शीघ्र ठीक होने की कामना की है। गहलोत ने ट्वीट के जरिए कहा कि मेरे मंत्रिमंडल के सहयोगी प्रताप सिंह खाचरियावास के कोविड-19 संक्रमण से शीघ्र ठीक होने की कामना करता हूं। भगवान उन्हें जल्द ठीक करे।

राज्य में रविवार को अब तक कोविड-19 के 595 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में अब तक 77,965 लोग इस वायरस से संक्रमित हुए हैं। यहां शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के कारण आठ लोगों की मौत हो गई थी। इस तरह राज्य में इस खतरनाक वायरस से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1,025 हो गई है।

https://jantaserishta.com/news/transfers-94-officers-of-administrative-services-transferred-in-the-state-see-list/

https://jantaserishta.com/news/231-1346-just-231-new-corona-cases-registered-total-cases-were-1346-health-department-gave-information/

https://jantaserishta.com/news/women-seen-walking-naked-near-rashtrapati-bhavan-in-delhi-people-were-seen-taking-photographs/

Next Story