जरा हटके

महिला ने तिरंगे को भारतीय शैली में किया प्रणाम, और फिर...देखें VIDEO

Janta se Rishta
18 Aug 2020 8:03 AM GMT
महिला ने तिरंगे को भारतीय शैली में किया प्रणाम, और फिर...देखें VIDEO
x

चप्पल उतार कर सिर झुकाया, फिर तिरंगा ...

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आपकी आंखें छलक उठेंगी। दो दिन पूर्व भारत ने अपनी आज़ादी की 74वीं वर्षगांठ मनाया है। इस मौके पर देश-विदेश में उत्स्व जैसा माहौल रहा है। लोगों ने पूरे जश्न के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया है। स्वतंत्र इतिहास में पहली बार न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर और नायग्रा जलप्रपात पर तिरंगा फहराया गया।

https://twitter.com/i/status/1294982356256690176

इस क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला तिरंगे को भारतीय शैली में प्रणाम कर रही हैं। इस वीडियो में साफ़ देखा जा रहा है कि भारत के किसी हिस्से में आजादी के मौके पर सड़क किनारे तिरंगा फहराया गया। सड़क पर आवाजाही अधिक है। इस दौरान एक महिला वहां से गुजर रही होती है, तो उनकी नजर तिरंगे पर पड़ती है।

इसके बाद वह सबसे पहले अपने चप्पल को बीच सड़क पर खोलकर तिरंगे के पास आती है और तिरंगे स्थल को तीन बार प्रणाम करती है। इसके बाद सलामी भी देती है। वीडियो देख आंखें नम हो जाती है। इसके बाद वह लौटकर अपने चप्पल पहनती हैं और अपने थैले को उठाती हैं।

स वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी ने शेयर किया है

इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है- तिरंगे को हाथ जोड़कर प्रणाम और देशभक्ति अंदाज में सलामी। सुशांत नंदा के इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक तकरीबन 88 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं और दस हजार लोगों ने लाइक किया है। जबकि कुछ लोगों ने कमेंट्स भी किए हैं, जिसमें उन्होंने महिला की जमकर तारीफ की है। एक यूज़र बिकास ने लिखा है-मंदिर में पूजा करने की तरह प्रणाम किया माताजी ने। एक अन्य यूज़र संदीप ने लिखा है-क्या बात है दिल खुश हो गया। जय हिंद।

https://jantaserishta.com/news/trouble-in-the-world-and-party-in-china-neither-mask-nor-social-distancing-corona-virus-spread-all-over-the-world-pool-party-happening-there-watch-video/

Next Story