छत्तीसगढ़
रायपुर के टिकरापारा में फिर चाकूबाजी...अज्ञात बदमाशों ने युवक के जांघ पर किया ताबड़तोड़ हमला
Janta se Rishta
30 Aug 2020 12:59 PM GMT
x
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा इलाके में हुई चाकूबाजी में एक युवक कार्यकर्ता घायल हो गया है। घायल कार्यकर्ता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया है। पीड़ित मनीष साहू के मुताबिक बीती रात उसकी मुकेश गुप्ता उर्फ मुकेश बनिया से मोबाइल पर बात हुई थी। उसी दौरान फोन पर दोनों का विवाद हो गया। जिसके बाद मोटरसाइकल में तकरीबन 20 युवक आए और उस पर चाकू से हमला कर दिया। टिकरापारा थाना में अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 294, 323 के तहत एफआईआर दर्ज किया गया है। मेडिकल होने पर और धाराए बढ़ाई जाएगी। जांच के आधार पर आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Janta se Rishta
Next Story